आदित्यपुर, अगस्त 20 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर राह चलती युवती के साथ छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी की गई। घटना यासिका ड्रीम हाइट के समीप की है। युवकों की हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवती की मां की शिकायत पर आदित्यपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, युवती की मां टिफिन सर्विस चलाती हैं,जबकि पुत्री पढ़ाई के साथ टिफिन पहुंचाने में मां की मदद करती है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेरणा टिफिन लेकर घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर सवार चार युवक उसके आगे-पीछे करने लगे। युवकों ने कथित तौर पर दो-तीन बार अभद्र टिप्पणी भी की। इससे पहले किसी से मदद मांग पाती, दोनों बाइक पर सवार युवक वहां से फरार हो गए। घटना के बाद यासिका ड्रीम हाइट में लगे सीसीट...