Adityapur News: युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव
आदित्यपुर, नवम्बर 18 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित दारुदा के पास 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया। घटना मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे की है। मृतक की पहचान चौका थाना क्षेत्र के उरमाल के रहने वाले विकास मुंडू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि युवक मंगलवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला था। लेकिन, उसका शव खेत में मिला। संभवतः वह किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था या किसी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया होगा। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.