Adityapur News: मोहन कर्मकार की पत्नी के निधन पर सांसद जोबा मांझी ने जताया शोक
आदित्यपुर, अक्टूबर 30 -- Adityapur News: गम्हरिया। झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी मोहन कर्मकार की पत्नी के निधन पर सांसद जोबा मांझी समेत झामुमो के कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सांसद जोबा मांझी सोनारी स्थित मोहन कर्मकार के आवास पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने मोहन कर्मकार को इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने की अपील की। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो, वरिष्ठ नेता गोपाल महतो, केपी सोरेन समेत क्षेत्र के कई नेता उपस्थित थे। उन्होंने भी दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की ईश्वर से कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.