आदित्यपुर, जुलाई 29 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर 20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 7 लाख 59 हजार 650 रुपये बरामद किया। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी आरोपी से पूछताछ के आधार पर छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। यह जानकारी एसपी मनोज स्वर्गियारी ने आदित्यपुर थाने में संवाददाताओं को दी। उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर के फरार अभियुक्तों की धड़पकड़ और जेल से छूटे दागियों के सत्यापन के क्रम में पेडलर जावेद अंसारी उर्फ लाल्टू के मुस्लिम बस्ती स्थित मकान में छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- नए एसपी मनोज स्वर्गियारी का बड़ा एक्शन, मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर के खिलाफ छापेमारी, 20 पुड़िया बरामद, 7 लाख 59 हज़ार 650 रुपये नगद बरामद , एक गिर...