आदित्यपुर, अगस्त 24 -- Adityapur News: चांडिल। मादक पदार्थों एवं लॉटरी सहित अन्य आपत्तिजनक एवं प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने रविवार को चांडिल बाजार में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजार की विभिन्न दुकानों की जांच की और प्रतिबंधित लॉटरी, मादक पदार्थों सहित अन्य आपत्तिजनक एवं प्रतिबंधित सामग्री की जानकारी ली। पुलिस टीम ने दुकानदारों से अवैध सामग्री की खरीद-बिक्री के संबंध में पूछताछ भी की। हालांकि, छापेमारी के दौरान पुलिस को प्रतिबंधित लॉटरी, मादक पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने में सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...