Adityapur News: महिला समानता दिवस पर नाला निर्माण पर जताया रोष
आदित्यपुर, अगस्त 27 -- Adityapur News: गम्हरिया। राजद के वरिष्ठ नेता रामानंद महतो की अध्यक्षता में बुधवार को महिला समानता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि राजद के पूर्व जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मुकेश झा ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार, अवसर और सम्मान मिलना ही सशक्त समाज की पहचान है। कार्यक्रम के दौरान छोटा गम्हरिया पंचायत के शहीद निर्मल महतो पथ रोड नंबर पांच में नाला निर्माण में लापरवाही का मुद्दा उठा। महिलाओं ने कहा कि करीब 50 फीट हिस्से में नाला निर्माण नहीं होने से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अंतिम घर तक नाला निर्माण नहीं कराया गया तो महिलाएं प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगी। मौके पर सुलोचना महतो, ईषा महतो, यशोदा महतो, रेखा महतो, फुलमनी महतो व शकुंतला देवी समेत अन्य मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.