आदित्यपुर, अगस्त 1 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल डैम रोड स्थित मुनका भवन में मारवाड़ी महिला मंच और मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा दो दिवसीय राखी मेला का आयोजन किया गया। राखी मेला में महिलाओं के द्वारा स्टॉल लगाया गया था। जिसने पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइन की राखियां थी। महिलाओं ने अपने हुनर का परिचय देते हुए खुद से रंग बिरंगी एवं आकर्षक डिजाइन वाली राखियां बनाई थी। राखी मेला में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के बीके ममता दीदी ने फीता काटकर रखी मेला का उदघाटन किया। इस मौके पर मारवाड़ी महिला मंच के अध्यक्ष आशा देवी मुनका ने कहा कि चांडिल में पहली बार राखी मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर राखी बाजार में दिखे आकर्षक हस्तशिल्प उत्पाद इस तरह के आयोजनों ने महिलाएं स्वावलंबी होगी। इस मौके प...