आदित्यपुर, अगस्त 9 -- Adityapur News: चांडिल। एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित भादुडीह से सजायाफ्ता कृष्णा राणा उर्फ शेखर राणा को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कृष्णा राणा उर्फ शेखर राणा जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना के छायानगर का रहने वाला है। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने कृष्णा राणा को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया तथा इसके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के एक अन्य बाइक को बरामद किया है। कृष्णा राणा का आपराधिक इतिहास रहा है। यह करीब 10 दिन पहले ही ओलीडीह ओपी के चोरी के मामले में करीब ढाई साल बाद सजा काटकर जेल से बाहर निकला था। यह भी पढ़ें- Adityapur News: एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा सजायफ्ता कृ...