आदित्यपुर, जुलाई 18 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल के टाटा-रांची हाइवे स्थित भुइयांडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधानसभा स्तरीय नए कार्यालय का विधायक सविता महतो ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भुइयांडीह में विधानसभा स्तरीय झामुमो कार्यालय खुलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को एक मंच मिलेगा, जहां से जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार जनता के हित और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि झामुमो के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का अभियान जारी रहेगा। कार्यक्रम में जिला पार्षद पिंकी लायेक, जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, चारुचांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, जिला...