आदित्यपुर, अगस्त 14 -- Adityapur News: आदित्यपुर। भारतीय जनता पार्टी, आदित्यपुर पूर्वी, पश्चिम एवं गम्हरिया पूर्वी मंडल ने संयुक्त रूप से गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। एस टाइप चौक, आदित्यपुर से शुरु हुई तिरंगा यात्रा का समापन पान दुकान चौक पर हुआ। इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चम्पाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, देवेश महापात्रा, ललन तिवारी, राकेश सिंह, चंचल गोस्वामी, मनोज तिवारी, निरंजन मिश्रा, दीपक सिंह, गणेश कालिंदी, किशन प्रधान, अमरेश गोस्वामी, संजीव कुमार, संतोष साह, राजकुमार सिंह, पवन सिंह, कुमुन्द रंजन, नीरू सिंह, सतीश शर्मा, मनोज तिवारी, रंजन सिंह, बोरजोराम हांसदा, पंकज सिंह, ओमप्रकाश, गुरजीत सिंह, अजय पासवान, राहुल मंडल, शुभम वर्मा, महेद्र सिं...