आदित्यपुर, अक्टूबर 12 -- Adityapur News: बिहार की खेल उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बेटियों को सही सम्मान और उनकी स्वतंत्रता से ही नवरात्र पूजन सार्थक होगा। वह रविवार को आदित्यपुर के एम टाईप स्थित प्रवीण सेवा संस्थान के दुर्गापूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में बातौर अतिथि शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक हम माता की अराधना से जुड़े रहते है। आपसे आग्रह है कि बेटियों को सही सम्मान और प्यार के साथ उन्हे अपना समर्थन दें। उनके उंची उड़ान के लिए उन्हे स्वतंत्रता दे तो यही महिला सशक्तिकरण और मां दुर्गा की स्तुति है। प्रवीण सेवा संस्थान के दुर्गापूजा पंडाल आगमन पर श्रेयसी ने कहा कि यहां से मेरा भावुक लगाव रहा है। मलखान चाचा के पूजा पंडाल में वे पहली बार एक छोटी बच्ची के रूप में अपने पिता दिग्विजय सिंह के साथ पहुंची थी। इसके बाद वर्ष...