आदित्यपुर, नवम्बर 4 -- Adityapur News: गम्हरिया। दीपावली और धनतेरस का त्योहार सिर पर है। लेकिन आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में पटाखा विक्रेताओं की चिंता बढ़ गई है। बिना वैध लाइसेंस के इस बार पटाखे बेचना संभव नहीं होगा। मंगलवार तक इस क्षेत्र से मात्र 14 अस्थाई अनुज्ञप्ति (अस्थाई लाइसेंस) के आवेदन ही जिला से अंचल कार्यालय पहुंच पाए हैं। इसमें आदित्यपुर, गम्हरिया एवं कांड्रा के पटाखे विक्रेता शामिल है। जिला से भेजे गए उक्त सभी आवेदन को अंचल कार्यालय द्वारा जांच के बाद सौंपी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही ये लाइसेंस जारी किए जाएंगे। धनतेरस में महज दो दिन और दीपावली में चार दिन शेष बचे हैं, ऐसे में लाइसेंस प्रक्रिया में हो रही देरी से पटाखा विक्रेताओं में मायूसी छा गई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: शहर के ब्लॉक मैदान में पटाखों की बिक्री के...