Adityapur News: बालू के अवैध कारोबार पर प्रशासन अंकुश लगाए: मनोज
आदित्यपुर, अक्टूबर 28 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। नीमडीह के आदरडीह स्थित एसएम स्टील परिसर से अवैध बालू लदे छह हाइवा जब्त करने को सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो ने गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। केवल वाहन चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने से कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लगेगी। बालू के स्रोत, खरीद-बिक्री, भंडारण और परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जरूरी है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच की मांग की। यह भी पढ़ें- Palamu News: मिट्टी लदे हाइवा को खनन पदाधिकारी ने पकड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.