आदित्यपुर, सितम्बर 3 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चांडिल बाजार स्थित नौरंगराय सूर्या देवी खेतान स्कूल ( एनएसके) स्कूल में बुधवार को जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो मौजूद थीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए। मैया यशोदा तेरा कन्हैया, राधा कैसे न जले जैसे गीत पर मनमोहक नृत्य ने सम्मोहित किया। इस दौराम नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी एवं कक्षा एक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुआ। विधायक ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय के सचिव डॉ. शिशिर चटर्जी, प्रभारी प्राचार्य सुब्रत चटर्जी, वाइस प्रिंसिपल प्रियंका श्रीवास्तव, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायक, काबलु महतो, ...