आदित्यपुर, जुलाई 7 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बंतानगर स्थित एक बंद मकान से 38 वर्षीय सिविल ठेकेदार रेगा गोप का सड़ा-गला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक राजनगर थाना क्षेत्र के सिंदरी गांव का निवासी था और बंतानगर में बने अपने नए मकान में अकेले रहता था। तेज दुर्गंध आने पर सोमवार दोपहर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, जहां शव पड़ा मिला। आशंका है कि उसकी मौत चार दिन पहले हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार वह शराब का आदी था। बताया गया कि पत्नी से विवाद के बाद वह अकेले रह रहा था, जबकि पत्नी दो बच्चों के साथ मायके में रहकर वर्तमान में बेंगलुरु में काम करती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला संदिग्ध होने के कारण शव को बेहतर मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया ह...