Adityapur News: फूड फोर हंग्री के शिविर में 136 यूनिट रक्त
आदित्यपुर, अगस्त 9 -- Adityapur News: आदित्यपुर। फूड फोर हंग्री की टीम द्वारा शनिवार को रेडक्रॉस भवन, साकची में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 136 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शिविर का उद्घाटन मास्टर चोआ कोक सुई के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था की कोषाध्यक्ष आभा ठाकुर ने बताया कि मास्टर चोआ ने धरती पर स्वर्ग उतारने का सपना देखा था और उसी सपने को पूरा करने के लिए मॉडर्न प्राणिक हीलिंग एवं फूड फोर हंग्री की स्थापना की गई। इस अवसर पर शर्मिना पारिख, रवीना कुमार, जसरीन, अनिता खेमका, सारिका अग्रवाल, नीतू गर्ग घोष, मनीषा चौधरी, रितु नीरज तोदी, पमिका अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संजीव गाँधी, अश्विनी कुमार, सुचि संथालिया, रविना कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: सदर अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.