आदित्यपुर, जुलाई 15 -- Adityapur News: ग़म्हरिया। शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति की ओर से ऊपरबेरा मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता टीएफसी टायो कॉलोनी विजेता रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष बीरेन्द्रनाथ महतो ने किया। इस प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टीएफसी टायो कॉलोनी विजेता एवं एएए हरिहरपुर की टीम उप विजेता घोषित की गई। वहीं रैप्टर 11 तृतीय एवं एमएमसी शंकरपुर चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि अविनाश सोरेन के द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सपन महतो, अनिल सोरेन, शत्रुघन महतो, संतोष महतो, पंकज महतो, विकास महतो, पिंटू महतो आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dumka News: दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आय...