आदित्यपुर, सितम्बर 22 -- Adityapur News: तिरीलडीह गांव स्थित फास्टफूड व कोल्डड्रिंक दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर 58 लीटर 225 मिलीलीटर विभिन्न ब्रांडों की शराब जब्त की है। गम्हरिया थाना पुलिस ने दुकान संचालक विशाल प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान मिली सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की। तलाशी के दौरान फ्रीज और कार्टून से कई ब्रांड की शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी संजय प्रसाद ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता व आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...