आदित्यपुर, अगस्त 22 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर वार्ड संख्या-1 के पार्षद वनमाली दास ने मेयर संजय सरदार के दूर के रिश्तेदार गणेश सरदार पर खुद को पार्षद बताकर उनके नाम और पद का कथित रूप से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने आदित्यपुर थाना में शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। पार्षद के अनुसार, शुक्रवार को बोनडी क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर कंपनी हाईमास्ट लाइट लगा रही थी, इसी दौरान वन विभाग के गार्ड ने काम कर रहे कर्मियों से पूछताछ की। कर्मियों ने बताया कि काम नगर निगम के मेयर के निर्देश और वार्ड पार्षद की अनुशंसा पर हो रहा है। वनमाली दास का कहना है कि उन्हें इस काम की कोई जानकारी नहीं थी। मौके पर पहुंचने पर कर्मियों ने मोबाइल में एक व्यक्ति की तस्वीर दिखाकर उसे वार्ड पार्षद बताया। पार्षद ने शिकायत...