आदित्यपुर, अगस्त 9 -- Adityapur News: गम्हरिया। डीसी नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि एसआईआर के तहत 8 एवं 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर विशेष शिविर का लाभ उठाने एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि कर लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Dumka News: जिले के सभी मतदान केंद्रों पर एसआईआर को लेकर लगाया गया दावा-आपत्ति शिविरविशेष शिविरों का आयोजन शनिवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय का दौरे के क्रम में डीसी ने विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर क...