आदित्यपुर, अक्टूबर 22 -- Adityapur News: गम्हरिया।गम्हरिया रेलवे स्टेशन से सटे पाकुड़गोरा क्षेत्र में कथित प्रतिबंधित मांस की बिक्री को लेकर गुरुवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से करीब 10 किलोग्राम संदिग्ध मांस और दो अलग-अलग नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस की बिक्री की सूचना मिलने पर गौ-रक्षा कार्यकर्ता रोनित गोराई और श्रवण गोराई मौके पर पहुंचे। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और हंगामा होने लगा। यह भी पढ़ें- Adityapur News: प्रतिबंधित मांस के आरोप में एक गिरफ्तार स्थिति बिगड़ने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच...