आदित्यपुर, अक्टूबर 11 -- Adityapur News: मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को गम्हरिया प्रखंड के सभी 99 मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का सफल आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने पहुंचकर वोटर कार्ड से संबंधित अपनी समस्याओं व त्रुटियों का समाधान कराया। कैंप के सफल संचालन का जायजा लेने के लिए बीडीओ सह एइआरओ श्रवण कुमार झा एवं डीटीओ शंकराचार्य सामड़ ने कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और फॉर्म जमा करने पहुंचे लोगों से बातचीत की। बीडीओ श्रवण कुमार झा ने बताया कि प्रखंड के सभी बूथों पर आयोजित कैंप में मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया और मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों...