आदित्यपुर, अगस्त 18 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल के पितकी रेल फाटक के पास तेज रफ्तार खाली ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा है। जिसके बाद ट्रक के केबिन में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद ट्रक के चालक ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना सोमवार की तड़के सुबह करीब चार बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल पितकी पहुंचा तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- मालगाड़ी में कोयला लदे बोगी में लगी आग, दमकल ने बुझाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...