आदित्यपुर, सितम्बर 12 -- Adityapur News: आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर को जोड़ने वाले पुराने छोटा खरकई पुल से शुक्रवार को एक युवती के नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक पुल पर पहुंची और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Adityapur News: छोटा खरकई पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग, पुल पर मचा अफरा तफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...