आदित्यपुर, जुलाई 5 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा- रांची हाइवे (एनएच- 33 ) स्थित हमसादा के पास चोरी की बाइक के साथ दो शातिर बाइक चोर को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना पर चोरी के लिए रेकी कर रहे जमशेदपुर के आजादनगर स्थित ओल्ड पुरूलिया रोड के रहने वाले समीर अंसारी एवं कपाली के गौसनगर के रहने वाले मो. आसिफ को गिरफ्तार किया। चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि दोनों बदमाश आजादनगर से चोरी हुए बाइक से शुक्रवार की तड़के सुबह करीब तीन बजे चोरी करने के लिए हाइवे पर रेकी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: पांच दिन में चोरी की बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार सूचना पर पुलिस ने बाइक के साथ दोनों को धर दबोचा तथा पूछताछ के ...