Adityapur News: पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर बिखरा टमाटर
आदित्यपुर, अक्टूबर 14 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे ( एनएच-33) स्थित चावलीबासा के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद पिकअप वैन में रखा टमाटर सड़क पर बिखर गया। घटना बुधवार की सुबह करीब पांच बजे की है। टमाटर लदा पिकअप वैन जमशेदपुर से रांची जा रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन की। दुर्घटना में पिकअप वैन के चालक को हल्का चोट लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.