आदित्यपुर, जुलाई 9 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आरआइटी थाना की पुलिस ने अपने क्षेत्र के पांच गैर जमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत विभिन्न आपराधिक व बिजली चोरी के मामलों में गैर जमानतीय वारंटियों को पकड़ा गया। जिनमें बंतानगर का विकास पासवान, ईच्छापुर का भोला लोहार, बाबा आश्रम का रवि रंजन त्रिपाठी, पथ संख्या पांच का संतोष कुमार व राहरगोड़ा लाइन टोला का सुरेश अधिकारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...