Adityapur News: न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे विस्थापित जमीनदाता
आदित्यपुर, अक्टूबर 7 -- Adityapur News: ग़म्हरिया। आदिवासी मूलवासी विस्थापित एकता मंच के बैनर तले मंगलवार को कंपनी को जमीन देने वाले विस्थापित एवं प्रभावित जमीनदाताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। जमीनदाताओं ने अपनी समस्याओं के समाधान और अधिकारों को लेकर न्याय की गुहार लगाई। उपायुक्त ने इस मामले को अपने स्तर से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। विस्थापित जमीनदाताओं ने न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया। मंच के सदस्यों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कंपनी के खिलाफ हुड़का जाम आंदोलन भी किया जा सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में हरमोहन महतो, नीलकमल महतो, संजय मंडल, आशीष हंसदा, राकेश मासली, महादेव महतो, बबलू प्रधान, देवाशीष प्रधान, जगदीश कैवर्त, बाबूलाल मार्डी समेत अन्य लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- कानूनी लड़ाई के लिए अधिवक्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.