आदित्यपुर, जुलाई 12 -- Adityapur News: गम्हरिया। युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी का मामला आदित्यपुर थाना में दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में सोशल मीडिया के माध्यम से युवती के संपर्क में आए आरोपी ने स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन तीन लाख रुपये ले लिए थे। नौकरी नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने टालमटोल की, गाली-गलौज, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता होने के बावजूद पूरी राशि वापस नहीं की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नौकरी दिलाने के नाम पर 8.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी यह भी पढ़ें- Balrampur News: नौकरी दिलाने के नाम पर 8.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी

हिंदी...