Adityapur News: नीमडीह में सबर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
आदित्यपुर, जुलाई 13 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। नीमडीह प्रखंड की चेलियामा पंचायत स्थित बिंदुबेडा गांव में आदिम जनजाति 50 वर्षीय लंबू सबर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात लंबू सबर की तबीयत बिगड़ गई। उसे रातभर खून की उल्टी होती रही। सोमवार को सुबह गांव की सहिया ने एम्बुलेंस की मदद से उसे नीमडीह सीएचसी में भर्ती किया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि संभवतः किसी विषधर सांप के काटने से उसकी यह हाल हुई होगी। सोमवार की शाम लंबू सबर की अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.