आदित्यपुर, अगस्त 28 -- Adityapur News: चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल मुरी रेलखंड स्थित झिमड़ी और हेसालौंग रेलवे स्टेशन के बीच काडरगामा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक चैतन सिंह मुंडा (30 वर्ष) की मौत हो गई। ट्रेन से कटकर उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना गुरुवार की सुबह की है। मृतक हाईतिरुल का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक चैतन बाहर रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही वह गांव आया हुआ था। कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: नीमडीह: ट्रेन से कटकर युवक की मौत यह भी पढ़ें- Gangapar News: रेलवे लाइन पर सफाई कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...