Adityapur News: नीमडीह में जंगली हाथी ने घर को तोड़ा, फसलों को रौंदा
आदित्यपुर, जुलाई 17 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की देर रात जंगली हाथी ने नीमडीह में जमकर उत्पात मचाया तथा कादला में एक घर को तोड़ दिया रामनगर में कई किसानों के खेत में लगे मकई की फसल एवं केला के पेड़ को नुकसान पहुंचाया। गुरुवार की देर शाम जंगली हाथी गुंडा गांव के पास डेरा जमाए हुए था। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग प्रभावित गांव जाकर नुकसान का आकलन किया। इधर, ईचागढ़ के क्यूआरटी की टीम बुधवार की रात करीब 11 बजे हाथियों के झुंड को तमाड़ सीमा के धकेल दिया था, लेकिन, मात्र छह घंटे के भीतर हाथियों का झुंड गुरुवार की तड़के सुबह करीब 5 बजे पुनः ईचागढ़ में प्रवेश कर गया। यह भी पढ़ें- ईचागढ़ में हाथी ने तोड़े घर, फसलों को रौंदा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.