Adityapur News: नीमडीह मंडल टेंपो संघ के अध्यक्ष बने डब्लू मार्डी
आदित्यपुर, अगस्त 31 -- Adityapur News: चांडिल। नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित वन विश्रामगृह में रविवार को नीमडीह मंडल टेंपो संघ की बैठक हुई। बैठक में टेंपो चालकों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती और चालकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में नीमडीह मंडल टेंपो संघ का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से डब्लू मार्डी को दुबारा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, झोंटु नाग को सचिव, प्रकाश दास को सह-सचिव, मिलन कर्मकार एवं दुलाल सिंह सरदार को उपाध्यक्ष तथा सृष्टिधर महतो को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मौके पर बैठक में चांडिल अनुमंडल टेंपो संघ के अध्यक्ष आकाश महतो एवं जिला पार्षद सदस्य अनिता पारित, प्रवीण चौधरी, नवीन महंती, संजय गोप, लंबोदर प्रमाणिक, धीरेन्द्र महतो, गांधी महतो आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranch...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.