Adityapur News: नदी किनारे हो रहा नगर निगम का कचरा डंप, भाजपा ने दी चेतावनी
आदित्यपुर, नवम्बर 3 -- नदी किनारे कचरा डंपिंग पर रोक की मांग Adityapur News: आदित्यपुर। नदी किनारे लगातार कचरा डंप किए जाने के विरोध में सोमवार को भाजपा आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल के नेतृत्व में वार्ड संख्या 28 के एक प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नदी के किनारे कचरा डंप किए जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि नदी के किनारे 100 मीटर के दायरे में नगर निगम की ओर से लगातार कचरा डंप किया जा रहा है। इससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। साथ ही यह एनजीटी के नियमों के भी विरुद्ध है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन को पूर्व में कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की गई, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.