आदित्यपुर, सितम्बर 16 -- Adityapur News: चांडिल। जिला परिवहन विभाग की ओर से चांडिल-कांड्रा सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के बावजूद सड़क पर खुलेआम भारी वाहनों के परिचालन से उड़ रहे धूल के गुबार से परेशान आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को तीन से चार घंटे तक चांडिल- कांड्रा सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ तालेश्वर रविदास जामस्थल पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। वाहन चालकों को वापस लौटा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बदहाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही से उड़ रहे धूल के कारण लोगों का सड़क किनारे रहना दुश्वार हो गया। सड़क पर कभी पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है। एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मात्र 25 फीसदी सड़क का ही मरम्मत कार्य हुआ है।

हि...