आदित्यपुर, अगस्त 19 -- Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग पर घोड़ा बाबा के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रेलर का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। दुर्घटना में ट्रेलर चालक को हल्की चोटें आयी हैं। दूसरी ओर, गम्हरिया थाना अंतर्गत उदयपुर चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक रात करीब नौ बजे बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान उदयपुर चौक के पास एक चारपहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...