आदित्यपुर, अगस्त 4 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में पिछले माह हुए मोबाइल लूट कांड का मुख्य आरोपी शांतिनगर निवासी रवि मुंडा, वन विभाग से जुड़े एक मामले का आरोपी गोपाल सरकार तथा घर में चोरी के मामले में सालडीह निवासी लालबाबू कुम्हार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और फरार आरोपितों की तलाश भी जारी है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...