आदित्यपुर, अक्टूबर 26 -- Adityapur News: गम्हरिया। दुगनी गांव में जगद्धात्री पूजा के आयोजन को लेकर रविवार को ग्रामवासियों की बैठक हुई। बैठक में पूजा के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 18 नवंबर को जगद्धात्री पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पूजा की तैयारियों, आयोजन की व्यवस्थाओं और ग्रामवासियों के बीच आपसी सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से धार्मिक आयोजन को भव्य रूप दिया जाएगा। बैठक में दिलीप सत्पथी, श्रीनिवास सत्पथी, देबाशीष पटनायक, ऊर्ध्व सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: मधुबनी वार्ड नंबर दो में मां काली पूजा की तैयारी यह भी पढ़ें- Purnia News: काली पूजा की तैयारी को लेकर बैठक तीन दिवसीय मेले पर चर्चा यह भी प...