आदित्यपुर, अक्टूबर 17 -- Adityapur News: चांडिल। शारदीय नवरात्र के महासप्तमी में पूरे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। महासप्तमी पर श्री श्री दुर्गापूजा सोलह आना दुर्गापूजा कमेटी, सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी कदमदीह, श्री श्री दुर्गापूजा कमेटी रुचाप, आदर्श कॉलोनी पूजा कमेटी समेत विभिन्न पूजा कमेटियों के द्वारा दसाई नृत्य एवं ढाक की गूंज पर बामनी नदी से भव्य कलश यात्रा निकाला गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों, वैदिक मंत्रोचारण और धार्मिक विधि-विधानों के बीच आयोजित कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां उत्साहपूर्वक भाग लिया। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। महासप्तमी पर विभिन्न पूजा कमेटियों के द्वारा भोग के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- J...