आदित्यपुर, जुलाई 13 -- Adityapur News: आदित्यपुर। थाना रोड की बदहाली को लेकर जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने जिले के डीसी, एसडीओ सरायकेला व आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त से लिखित शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि आदित्यपुर थाना रोड पर केडिया पेट्रोल पंप के सामने नगर निगम द्वारा कचरा जमा करने से सड़क संकीर्ण हो गयी और दुर्गंध व सड़क जाम से लोग परेशान हैं. इतना ही नहीं खुले आम सड़क पर नाली का गंदा पानी बहाया जा रहा है, जिससे पैदल चलना कठिन हो गया है। नाली जाम करने वाले लोगों के विरुद्ध बीएनएसएस 152 (133 दप्रस) के तहत कार्रवाई करते हुए सफाई करवाने की मांग प्रशासन से की गयी। यह भी पढ़ें- Munger News: मानसून में नालियां जाम, सड़कों पर अतिकमणकारियों का कब्जा... यह भी पढ़ें- Jamui News: सड़क की हो मरम्मती, घरो का नाले से हो लिं...