आदित्यपुर, अगस्त 18 -- Adityapur News: आदित्यपुर। थाना रोड पर लगातार लगने वाले जाम से आम लोगों के साथ-साथ पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इसी मार्ग पर जिले का एकमात्र यातायात थाना स्थापित है, लेकिन यातायात पुलिस की गाड़ियां भी यहां जाम में रेंगती हुई निकलती हैं।

जाम की समस्या सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर सब्जी विक्रेताओं के बैठने और खरीदारी करने पहुंचने वाले लोगों के वाहनों के कारण मार्ग अक्सर संकरा हो जाता है। इसके अलावा नगर निगम का कचरा भी कई बार सड़क किनारे जमा रहता है। इससे पूरे मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। थाना रोड पर आदित्यपुर थाना और यातायात थाना के अलावा कई सरकारी विभागों के कार्यालय स्थित हैं। वहीं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष केंद्र भी इसी मार्ग पर हैं।

आप...