आदित्यपुर, अगस्त 18 -- Adityapur News: चांडिल। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के तिरुलडीह फाटक के पास सात सौ सीएफटी अवैध बालू लदे एक हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सोमवार की देर रात तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। सोमवार की मध्यरात्रि तक पुलिस ने अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलने के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हडकंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध बालू लदे हाइवा के खिलाफ अग्रतर करवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...