आदित्यपुर, अगस्त 23 -- Adityapur News: गम्हरिया। डुमरा पंचायत के बैगनडीह टोला में लगातार हो रही बारिश और बूंदाबांदी के कारण शनिवार को बिरेन मंडल का मिट्टी का घर धराशाई हो गया। घर गिरने से उनका आशियाना पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं थे और घर के बाहर थे, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घर गिरने के बाद बिरेन मंडल और उनके परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जाता है कि बिरेन मंडल बेहद गरीब परिवार से आते हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश में कच्चा मकान गिरा, बाल-बाल बचा कुनबा उनका घर गिर जाने से परिवार के सामने रहने और बारिश से बचने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने डुमरा पंचायत की मुखिय...