आदित्यपुर, नवम्बर 4 -- Adityapur News: गम्हरिया। डुमरा पंचायत के जंगल क्षेत्र में करीब 16 हाथियों के झुंड ने डेरा जमाने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथियों का झुंड आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश कर जान-माल और फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। वन विभाग के अनुसार, फिलहाल हाथी शांत हैं और धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...