Adityapur News: डकैती कांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, धनबाद में दबिश
आदित्यपुर, अक्टूबर 16 -- Adityapur News: चांडिल बाजार स्थित आभूषण कारोबारी व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती में एसआईटी ने तीन शहरों में दबिश दी है। 80 लाख की डकैती के मामले में टीम ने धनबाद समेत तीन शहरों में आरोपियों की तलाश में छापेमारी की है। सूत्रों की मानें तो टीम को कई अहम सुराग मिली है। गौरतलब है कि 9 अक्तूबर की रात को घर कारोबारी के परिजनों को बंधक बनाकर डेढ़ घंटे में वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद संजय सेठ और विधायक सविता महतो ने भी पुलिस को छानबीन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा था। इस घटना के दूसरे दिन ही एसआईटी का गठन किया गया था। टीम में तीन थानों के प्रभारियों को शामिल किया गया था। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: चौपारण में ज्वेलरी दुकान डकैती कांड का खुलासा, मुख्य सरगना समेत 5 अपराध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.