आदित्यपुर, सितम्बर 2 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर-2 की मुख्य सड़क पर पथ संख्या सात के पास नगर निगम के ठेकेदार की लापरवाही राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा बन गया है, जो लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: छह माह में ही उखड़ गई सोनपुर-बालापुर संपर्क सड़कस्थानीय लोगों की चिंताएँ स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ समय पहले नाले के समीप सड़क को काटकर जल निकासी के लिए ह्यूम पाइप बिछाया गया था। पाइप बिछाने के बाद गड्ढे को भरकर उसके ऊपर पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया। लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने के कारण कुछ ही दिनों में सड़क धंसने लगी और देखते ही देखते वहां बड़ा गड्ढा बन गया। गड्ढा सड़क के बीचोंबीच होने के कारण दिन में तो व...