आदित्यपुर, जुलाई 12 -- Adityapur News: चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के चौक-पातकुम सड़क मार्ग स्वीट चांदूडीह में ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार ईचागढ़ के पातकुम के रहने वाले युवक कार्तिक सिंह मुंडा एवं प्रकाश सिंह मुंडा घायल हो गया। घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। घटना के बाद दोनों घायलों को ईचागढ़ सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां कार्तिक मुंडा की स्थिति गंभीर होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया। इधर, घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भागने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- Chapra News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से टेंट संचालक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...