आदित्यपुर, नवम्बर 10 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड(एनएच-18) पर रावतारा चौक के सामने मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक अभिजीत गोराई( 22 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है. जानकारी के मुताबिक अभिजीत गोराई अपनी बाइक के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अभिजीत एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसकी शादी महज चार वर्ष पहले हुई थी। कम उम्र में उसकी असामयिक मौत से...