आदित्यपुर, अगस्त 8 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकान चौक मगध सम्राट अस्पताल के पास शनिवार को तेज रफ्तार तीन पहिया टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। अचानक घटित हुई इस घटना में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के 7, 9 और 10वीं कक्षा के 13 छात्र-छात्राएं चोटिल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद सभी बच्चे टेम्पो से वापस अपने घर लौट रहे थे। टेम्पो में चालक सहित कुल 13 बच्चे सवार थे।

घटना का विवरण डायवर्सन के पास टेम्पो की अत्यधिक रफ्तार होने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और टेम्पो पलट गया। इस दौरान एक बच्चे टेम्पो के नीचे दबने की बात भी कही गई है। अचानक घटित हुई इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मगध सम्राट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। ...