आदित्यपुर, सितम्बर 5 -- Adityapur News: गम्हरिया। टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट स्वावलम्बी समिति, दुग्धा की ओर से कल 6 सितंबर को आमसभा का आयोजन किया गया है। दुग्धा पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से होने वाली इस बैठक में कंपनी को जमीन देने वाले सभी जमीनदाताओं की उपस्थिति में समिति की आगामी गतिविधियों और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जमीनदाताओं से जुड़े मुद्दों के समाधान और समिति की आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा। आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी हरिमोहन महतो उपस्थित रहेंगे। वहीं, बैठक का संचालन संजय मंडल करेंगे। समिति ने सभी संबंधित जमीनदाताओं से बैठक में शामिल होकर अपने विचार और समस्याएं रखने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: ब्लॉक- 2 खदान परियोजना खुलने के आसार बढ़े यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारियों की बैठ...